Breaking

कांग्रेस ने किया विश्वासघाट, भाजपा ने दी प्रगति, समृद्ध समाज गठन के लिए ‘संघर्ष नहीं’, बल्कि ‘सद्भाव’ की जरूरत : सर्वानंद सोनोवाल

0 13

डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल ने चुनाव प्रचार अभियान को अधिक तेज कर दिया है। उन्होंने रविवार को तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए लाइपुली मोरानकारी गांव, महाकाली टी एस्टेट, चांदमारी, मानव कल्याण पूजा भवन के साथ-साथ डीएस मैरिज हॉल में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया। सोनोवाल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, असम सरकार के मंत्री संजय किशन, मंत्री बिमल बोरा और एनडीए सहयोगी दल के नेता भी शामिल रहे हैं। इस अवसर पर सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, प्राकृतिक संसाधनों से भरापूरा हमारा महान देश ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व सुशासन का एक नया युग का शुभारंभ हो चुका है। उनके सुशासन में लोग सम्मान का जीवन जीने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों की आस्था तथा प्यार ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।

भाजपा सरकार के प्रति महिलाओं के समर्थन को देखते हुए उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि एक सशक्त तथा चरित्रवान समाज निर्माण में सबसे देश की नारीशक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध समाज निर्माण के लिए संघर्ष नहीं, बल्कि सद्भाव की अवश्यकता है, जो भाजपा ने अपने 10 वर्षीय कार्यकाल में कर दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत बनने की आकांक्षा और हासिल करने का दृष्टिकोण दिया है। समावेशी शासन और लोगों के कल्याण के सा, नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुनने के लिए लोगों का समर्थन अत्यंत जरूरी है, ताकि हमारे प्यारे देश की महानता की ओर ऐतिहासिक यात्रा को जारी रख सके।
लाइपुली गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि लोग नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए अच्छे काम को स्वीकार करते हैं। जिसके बल पर भाजपा नेता ने दावा किया कि डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोग सर्वानंद सोनोवाल को 5 लाख से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर से तीजाएंगे।


छह दशकों की विफलता के लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, लोगों ने कांग्रेस को साठ वर्षों तक भारत पर शासन करने का अवसर दिया। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली अयोग्य, अक्षम और भ्रष्ट सरकारों ने लोगों को निराश किया। इस विशाल देश की समृद्धि को बरकरार रखते हुए देश को एक महान राष्ट्र बनाने में कांग्रेस पूरी तरह विफल रही। कांग्रेस को जनता के साथ इस विश्वासघात की कीमत चुकानी होगी। पूरे देश में इस बार के चुनाव में कांग्रेस सांसदों की संख्या घटकर सिर्फ 20 से 25 रह जाएगी, क्योंकि लोगों को अब एहसास हो गया है कि छह दशकों तक उन्हें कैसे धोखा दिया गया।
चाय बागान की हरी-भरी हरियाली के बीच महाकाली टी एस्टेट में सर्वानंद सोनोवाल ने चाय समुदाय को उनकी मातृभाषा चाडरी में संबोधित किया। समृद्ध संस्कृति और कारीगरी की भावना को संरक्षित करने में समुदाय की प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए सोनोवाल ने ‘विकसित भारत’ की दिशा में यात्रा जारी रखने में समुदाय का समर्थन मांगा।

Leave A Reply